स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम  पुलिस परेड ग्राउंड पर आज हुई फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल -17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल, आईपीएस ईशु अग्रवाल होंगे परेड कमांडर

Aug 13, 2025 - 18:27
Aug 13, 2025 - 18:33
 0

यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

रायपुर 13 अगस्त 2025, राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। 

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम एवं एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एस.एस.पी. डॉ लाल उमेद सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। 

पुलिस पदक अलंकरण - समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ राज्यस्तरीय पुरस्कार राज्यपाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार और वीरनारायण सिंह पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही 780 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com