दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सीआरपीएफ जेड कैटेगरी सुरक्षा वापस

Aug 25, 2025 - 17:39
 0
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सीआरपीएफ जेड कैटेगरी सुरक्षा वापस
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

दिल्ली पुलिस ही देगी सुरक्षा

नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z कैटेगरी की CRPF सुरक्षा वापस ले ली है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले सीएम रेखा गुप्ता पर अचानक हुए हमले के चलते यह सुरक्षा उन्हें दी गई थी।

अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है. 20 अगस्त की सुबह जब 51 वर्षीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस इलाके स्थित उनके कैंप कार्यालय में जन सुनवाई कर रहीं थीं. उस दौरान अचानक एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया.

सीएम रेखा गुप्ता के कार्यालय की तरफ से इस हमले को उनकी हत्या की एक पूर्वनियोजित साजिश बताया गया. एक दिन बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट को निर्देश दिए कि वो केंद्र सरकार के Z कैटेगरी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत सीएम रेखा गुप्ता को सुरक्षा मुहैया कराएं. सूत्रों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री को दी जा रही सीआरपीएफ सुरक्षा हटाई गई है और अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com