मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंदे' का ट्रेलर जारी,
बालीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी इस बार पुलिस के किरदार में दर्शकों के बीच आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंदे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी एलान कर दिया है।
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंदे' सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है। 2 मिनट 32 सेकेंट के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे एक आम पुलिस अधिकारी, असंभव से दिखने वाले केस को अपने हिम्मत और जुगाड़ से सुलझाने के प्रयास करता है। ट्रेलर देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म में आपको एक्सन-कॉमेडी दोनों का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

