एंड ऑफ एरा -11 साल बाद बंद हो रहा 'कुमकुम भाग्य', फैंस हुए भावुक
जी टीवी के लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' के ऑफ-एयर होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है। 11 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद, यह शो अब विदाई ले रहा है।
11 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसकी जगह एक नया शो 'गंगा मैया की बेटियां' लेगा। यह सिर्फ एक शो का अंत नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा का भी अंत है, जिसमें दर्शकों ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

