रायपुर ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना
रायपुर ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना
पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का करेंगे जलाभिषेक
श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर करेंगे भव्य स्वागत और अभिवादन
हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण
मुख्यमंत्री साय के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी साथ में रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
"आज सावन का तीसरा सोमवार है और यह हम सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। जिस परंपरा का निर्वहन हमने पिछले वर्ष पुष्पवर्षा के माध्यम से किया था, उसी भावना के साथ आज भी हम अमरकंटक से आ रहे हज़ारों शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे। हमारे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी हमारे साथ उपस्थित हैं। अमरकंटक से भोरमदेव तक श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा करते हैं, उनके स्वागत और सेवा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भोरमदेव की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए, स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से भव्य ‘भोरमदेव कॉरिडोर’ का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यदि मध्यप्रदेश सरकार हमें भूमि प्रदान करती है, तो हम अमरकंटक में भी कांवड़ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करेंगे।"

