छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों ने दिखाई इंसानियत, पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के स्कूली छात्रों ने पंजाब में आई बाढ़ त्रासदी को देखते हुए 11,001 रुपये की सहायता राशि एकत्र कर कलेक्टर को सौंपी। छात्रों ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए यह रकम पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी।

Sep 17, 2025 - 15:59
Sep 17, 2025 - 17:24
 0
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों ने दिखाई इंसानियत, पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि.
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

महासमुंद : पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने सैकड़ों गांवों और हजारों हेक्टेयर फसलों को तबाह कर दिया है। इस संकट के समय छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भी इंसानियत की मिसाल पेश की है।

महासमुंद जिले के मर्हिष विद्या मंदिर के कक्षा 1 से 12वीं तक के 853 छात्रों ने 11,001 रुपये की सहायता राशि एकत्र कर जिला कलेक्टर को सौंपी। छात्रों ने बताया कि वे भले ही पंजाब जाकर मदद नहीं कर सकते, लेकिन आर्थिक रूप से समर्थन देना उनका कर्तव्य है।

स्कूल प्राचार्य ने बताया कि छात्रों ने स्वेच्छा से योगदान दिया और यह रकम पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टोरेट लाकर सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद, अब पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।

छात्रों और शिक्षकों की यह पहल समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है। यह उदाहरण बताता है कि छोटी उम्र के बच्चे भी बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।