आईएफएस राजू अगासीमनी की बढ़ी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव नियुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को नया सदस्य सचिव मिल गया है। राज्य सरकार ने 14 अगस्त को आदेश जारी कर आईएफएस अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक राजू अगासीमनी को इस पद पर नियुक्त किया है। अगासीमनी पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि उनके अनुभव से मंडल के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण जागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद वे जल्द ही पदभार संभालेंगे। इस नियुक्ति को राज्य के पर्यावरण प्रबंधन में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

