भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस भवन और जिला कांग्रेस ने राजीव चौक पर दी श्रद्धाजलि
रायपुर 20 अगस्त, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में तो वहीं राजीव चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर गिरीश दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने तकनीक, शिक्षा और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनका सपना था – एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और एकजुट भारत। आज भी उनकी दूरदृष्टि और भारत माँ के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है। जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

