नाग पंचमी पर दंतेश्वरी व्यायामशाला में कुश्ती महोत्सव, 80 पहलवानों ने दिखाया दमखम

Jul 29, 2025 - 15:18
 0
नाग पंचमी पर दंतेश्वरी व्यायामशाला में कुश्ती महोत्सव, 80 पहलवानों ने दिखाया दमखम
नाग पंचमी पर दंतेश्वरी व्यायामशाला में कुश्ती महोत्सव, 80 पहलवानों ने दिखाया दमखम
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

महापौर मीनल चौबे ने अखाड़े में की पूजा, महिला पहलवानों की कुश्ती से हुई शुरुआत 

 
रायपुर @  नाग पंचमी के अवसर पर मां दंतेश्वरी व्यायाम शाला में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता और पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि भारतीय परंपरा और अनुशासन का भी जीवंत उदाहरण पेश किया।कार्यक्रम की शुरुआत महापौर मीनल चौबे ने अखाड़े में पूजा कर की। उन्होंने महिला पहलवानों के बीच कुश्ती शुरू कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

महापौर चौबे ने कहा कि कुश्ती को भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसी आत्मा को जीवंत रखते हुए मां दंतेश्वरी व्यायाम शाला में नाग पंचमी के अवसर पर पारंपरिक कुश्ती महोत्सव का आयोजन किया गया।  पूरे दिन चले इस महोत्सव में रायपुर और आसपास के इलाकों से आए करीब 80 पहलवानों ने भाग लिया। युवा और अनुभवी पहलवानों ने दमखम, तकनीक और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों की भागीदारी ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अशोक पहलवान और संरक्षक दिलीप यदु ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्षद एवं जोन-6 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी दर्शक के रूप में शामिल हुए और भारतीय परंपरा की इस झलक को सराहा। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को न केवल खेल से जोड़ती हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, परिश्रम और संस्कृति की जड़ों से भी परिचित कराती हैं।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com