रायपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी  

Jul 31, 2025 - 14:35
 0
रायपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी   
रायपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी   
रायपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी   
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

संरक्षकों की सहमति से किया गया गठन, व्यापारियों से सहयोग की अपील

रायपुर। सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। रायपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। वरिष्ठ संरक्षकों से विचार-विमर्श और सहमति के बाद एसोसिएशन के प्रमुख पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से सराफा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और अपने अनुभव से संगठन को नई दिशा देने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे। नवगठित कार्यकारिणी में प्रकाश गोलछा को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में सुनील पारख और संजय कानूगा को नियुक्त किया गया है।
जितेन्द्र गोलछा को सचिव और अनिल कुचेरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर नीलेश सेठ (लाला) और मनोज अग्रवाल को जगह दी गई है। सह सचिव के तौर पर विनय गोलछा और संजय देशमुख को नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम चंद भंसाली ने कार्यकारिणी में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को मजबूती देने का कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने सभी सराफा व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। 
भंसाली ने यह भी बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा और इसकी जानकारी सभी सदस्यों को दी जाएगी। नए कार्यकारिणी गठन से सराफा व्यापारियों में सकारात्मक माहौल है। सभी को उम्मीद है कि संगठन अब और अधिक संगठित होकर व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com