प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खारुन नदी तट पर सीएम साय ने की महाआरती.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायपुर के महादेव घाट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खारुन नदी के तट पर भव्य महाआरती में भाग लिया। 2100 दीपों के दीपदान और नदी आरती के माध्यम से आस्था व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Sep 18, 2025 - 12:36
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खारुन नदी तट पर सीएम साय ने की महाआरती.
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में शामिल होकर नदी तट पर दीप प्रज्वलित किए और गंगा आरती में भाग लिया.  

संयुक्त रूप से आयोजन सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान भी किया गया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि, यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। वे आज आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं।

सीएम साय ने कहा, साध्वी प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में चंद्रपुर स्थित महानदी तट पर गंगा आरती की शुरुआत हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है। इसके बाद रायगढ़ की केलो नदी में भी गंगा आरती प्रारंभ हुई, जो नदी संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने आयोजन के लिए सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा के सदस्यों की सराहना की। 

इस मौके पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, नदियों की आरती हमारी आस्था का प्रतीक है। इस दौरान कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा भारती, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, महापौर मीनल चौबे, अपेक्स अध्यक्ष केदार गुप्ता, नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और श्रद्धालु उपस्थित थे।