अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री, अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अटल चौक (अवंती विहार) पहुंचे। यहां उन्होंने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर हम अपने नाम के साथ गर्व से 'छत्तीसगढ़' लिख पा रहे हैं, तो यह अटल जी की देन है। उन्होंने याद दिलाया कि जब संसद में अविश्वास प्रस्ताव आया था, तब सहयोगी दलों ने आश्वासन दिया था कि वोट की व्यवस्था हो जाएगी। लेकिन अटल जी ने साफ कहा था कि यदि सत्ता पाने के लिए सिद्धांतों से समझौता करना पड़े, तो वे ऐसी सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने हमेशा कहा था कि उन्हें मृत्यु से नहीं, बल्कि बदनामी से डर लगता है।
साय ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में सिद्धांत और आदर्शों का पालन कर सबके लिए मिसाल पेश की।
कार्यक्रम को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन राजकुमार राठी और मंजूल मयंक श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, राजीव चक्रवर्ती, ललित जयसिंह, गोपी साहू, भीमवंत निषाद, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, सुनील कुकरेजा, पार्षद प्रदीप वर्मा, खेम सेन, कृतिका जैन, प्रभा विश्वकर्मा, संतोष श्रीवास्तव, किशोरचंद्र नायक, सुब्रत घोष, अजय पाणिकर, रविंद्र ठाकुर, कमल जैन, विलास सुतार, रामलाल साहू, रविंद्र चौहान, संजय नागर, इंदरचंद जैन, जयराम कुकरेजा, जितेंद्र नाग, ओम राठौर, हरीश ठाकुर, अनूप खेलकर, विनय निर्मलकर, सुरेंद्र सोलंकी, संतोष साहू, महेश बघेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

