सौजन्य भेंट, सीएम की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात,बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा

Aug 1, 2025 - 19:32
 0
सौजन्य भेंट, सीएम की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात,बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

भास्कर दूत रायपुर 1 अगस्त 2025, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है।बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। साय ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के सहयोग से बोधघाट परियोजना शीघ्र साकार रूप लेगी और यह बस्तर की आर्थिक उन्नति और सामाजिक बदलाव का प्रमुख आधार बनेगी।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com