शुभांशु शुक्ला ने वीडियो में दिखाया अंतरिक्ष से पृथ्वी का हाल; खूब बजीं तालियां

Aug 24, 2025 - 21:20
 0
शुभांशु शुक्ला ने वीडियो में दिखाया अंतरिक्ष से पृथ्वी का हाल; खूब बजीं तालियां
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

नई दिल्ली।
एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में बिताए गए पल का एक और नया और चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अंतरिक्ष से पृथ्वी का हाल दिखाया है।

उन्होंने वीडियो के जरिए बताने की कोशिश की है कि आखिर अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसा दिखता है। उन्होंने इस दौरान बेंगलुरु और हैदराबाद का भी दृश्य दिखाया।

शुभांशु शुक्ला ने वीडियो प्ले करते हुए कहा कि आपको यहां पृथ्वी उल्टी दिखाई देगी और जो हरी चमक आप देख रहे हैं वह वायुमंडल की ऊपरी परतों में ऑक्सीजन परमाणुओं के कारण है और फ्लैश हो रहा है। स्क्रीन के नीचे तारे हैं और ऊपर पृथ्वी है। आप जो चमक देख रहे हैं वह गरज के साथ बारिश और बिजली की चमक है। हमलोग जब भारत से गुजर रहे होंगे तब क्या हुआ।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com