पर्यावरण बचाने की पहल, बिनोद कुमार अग्रवाल ने किया पौधरोपण

Aug 1, 2025 - 19:35
 0
पर्यावरण बचाने की पहल, बिनोद कुमार अग्रवाल ने किया पौधरोपण
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

सिलतरा स्थित उद्योग में हरियाली बढ़ाने का संदेश

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए भगवती पावर एंड स्टील लिमिटेड, सिलतरा के प्रमुख बिनोद कुमार अग्रवाल ने पौधरोपण कर हरे-भरे वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने फैक्ट्री परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। तेजी से हो रहे शहरीकरण और औद्योगीकरण के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा है, ऐसे में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे। फैक्ट्री परिसर में किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि कर्मचारियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना था। अग्रवाल ने यह भी कहा कि भविष्य में और अधिक पौधे लगाकर फैक्ट्री क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस प्रयास से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण मिलेगा।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com