खेल प्रतियोगिता , एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखा रहे दम

Aug 20, 2025 - 12:18
 0
खेल प्रतियोगिता , एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखा रहे दम
खेल प्रतियोगिता , एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखा रहे दम
खेल प्रतियोगिता , एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखा रहे दम
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए छात्रों में दिखा खासा उत्साह

रायपुर, 20 अगस्त, एकलव्य विद्यालयों के राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में अपना दम दिखाया। बिलासपुर में यह आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 

साव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 'खेलो इंडिया' के तहत पूरे देश में खेल के लिए जो माहौल बनाया है और मुख्यमंत्री  साय के सुशासन में खिलाड़ियों को जो सुविधाएं मिल रही हैं, उससे पूरे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। हमने फिर से खेल अलंकरण शुरू किया है जिससे हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने खिलाड़यों को  खूब खेलने, खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रदेशभर के एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्रा 20 खेलों में हिस्सेदारी कर रहे हैं। एकलव्य विद्यालयों की इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शतरंज, जूडो, टेनिस, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, योग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो और वालीबॉल की स्पर्धाएं होंगी। प्रदेश में 75 एकलव्य आवासीय विद्यालयों से लगभग 1500 प्रतिभागी, 250 प्रशिक्षक एवं शिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com