कैबिनेट मंत्री के भतीजे को श्रद्धांजलि देने फरसगुड़ा पहुंचे भाजपा नेता
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शोक व्यक्त कर दिया ढांढस
रायपुर/फरसगुड़ा @ भाजपा नेता और कार्यकर्ता गमगीन माहौल में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के परिवार के साथ खड़े नजर आए। मंत्री के भतीजे स्व. निखिल कश्यप के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम सहित कई वरिष्ठ नेता फरसगुड़ा पहुंचे। सभी ने निखिल कश्यप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने निखिल के निधन को "परिवार और संगठन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति" बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
केदार कश्यप के रायपुर निवास पर भी शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। वहां पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड चेयरमैन सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छगन मूंदड़ा, प्रीतेश गांधी, और कई पार्षद, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर किसी ने निखिल कश्यप की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया और कश्यप परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। भाजपा संगठन ने इस घटना को युवा प्रतिभा की क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। माहौल बेहद भावुक रहा और सभी ने एकजुट होकर दुख की इस घड़ी में मंत्री केदार कश्यप का साथ निभाया।

