झारखंड चुनाव प्रचार के बीच चिराग के भाई पर हमला, पार्टी अलर्ट

<p><strong>चौथम (खगड़िया)। </strong>बिहार के खगड़िया जिले में चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धमारा-खरैता घाट पथ पर ठुठ्ठी पुलिया के समीप रविवार की शाम खरैता

Nov 11, 2024 - 06:16
Nov 11, 2024 - 06:16
 0
झारखंड चुनाव प्रचार के बीच चिराग के भाई पर हमला, पार्टी अलर्ट
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

चौथम (खगड़िया)। बिहार के खगड़िया जिले में चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धमारा-खरैता घाट पथ पर ठुठ्ठी पुलिया के समीप रविवार की शाम खरैता निवासी सह कात्यायनी न्यास समिति के सचिव राजेंद्र पासवान के पुत्र देवेंद्र कुमार पासवान के साथ हथियार से लैस बदमाशों ने मारपीट और छिनतई की।

देवेंद्र कुमार पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के फुफेरे भाई हैं। घटना को लेकर उन्होंने चौथम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में देवेंद्र ने कहा है कि वे बेगूसराय से अपनी निजी वाहन से घर लौट रहे थे।

हथियार के बल पर वाहन को रोककर मारपीट

दियारा में स्थित ठुठ्ठी पुलिया के समीप शिशवा निवासी स्व. राजेंद्र यादव के पुत्र संतोष यादव, मोहन यादव, स्व. रामबालक यादव के पुत्र मुकेश यादव, ठुठ्ठी निवासी नागो सहनी के पुत्र सतीश कुमार समेत छह बदमाशों ने हथियार के बल पर वाहन को रोककर उनके साथ मारपीट की।

इस क्रम में गाड़ी में रखे साढ़े चार लाख रुपये व सोने की चेन भी छीन ली। स्थानीय लोगों को आते देख सभी बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, जानकारी मिलते ही लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, मोहन कुमार समेत कई लोग पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली।

आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा : चिराग
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों चिराग पासवान काफी व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने रविवार को हैदरनगर उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की। 

इस दौरान कहा कि मैं अपने पिता रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगा।

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम, कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रही है। जेएमएम व कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है।

युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नाम पर पांच सालों तक ठगा। राज्य में बालू के लिए गरीबों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। सरकार तमाशबीन बनकर देखती रही। इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

चिराग पासवान ने आगे क्या कहा?
चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर बना। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने राम मंदिर के बारे में सोचा तक नहीं। 500 सालों से रामलला धूप, धूल, गर्मी, बरसात सहते रहे।

कांग्रेसी सरकार के दौरान भगवान राम को टेंट में रहना पड़ा और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था, लेकिन देश में भाजपा की सरकार बनते ही भगवान राम के भक्तों को भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद से उनके पिता रामविलास पासवान का गहरा लगाव रहा है। वह हमेशा आया जाया करते थे। उनके साथ बचपन में वह भी आते थे। हुसैनाबाद से उनका पारिवारिक संबंध है।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com