प्रदर्शन : राजीव गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

Aug 20, 2025 - 16:37
 0
प्रदर्शन : राजीव गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाकर जताया विरोध 

रायपुर 20,  छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस रायपुर की ओर से बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे की अध्यत्क्षता में सेवा दल द्वारा “वोट चोर, गद्दी छोड़” आंदोलन के अंतर्गत एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के सम्मान के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रखने की वचनबद्धता दोहराई। 
इस दौरान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या की इस साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का संकल्प — सच्चाई और जनशक्ति के बल पर भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश होकर रहेगा। क्योंकि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की आत्मा पर हमला किया जा रहा है। जनता के वोट चोरी किए जा रहे हैं और चुनावी धांधली के ज़रिए लोकतंत्र पर कब्जा कर राज स्थापित किया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com