जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन: PM इशिबा के साथ E10 में किया सफर, भारतीय ड्राइवरों से भी की मुलाकात

Aug 30, 2025 - 10:27
Aug 30, 2025 - 10:36
 0
जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन: PM इशिबा के साथ E10 में किया सफर, भारतीय ड्राइवरों से भी की मुलाकात
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

टोक्यो/सेंडाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहाँ उन्होंने जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का अनुभव लिया। उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में साथ सफर किया और भारतीय ड्राइवरों से मुलाकात की, जिन्हें इस समय जापान की ईस्टर्न रेलवे बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। यही ड्राइवर भविष्य में भारत की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन करेंगे।
सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

150 समझौते और 6 लाख करोड़ निवेश
मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 150 समझौते हुए। जापानी प्रधानमंत्री ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की घोषणा की।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट
भारत में जापान, मुंबई-अहमदाबाद के बीच बनने वाले देश के पहले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में मदद कर रहा है।
यह प्रोजेक्ट 2017 में पीएम मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लॉन्च किया था।
लागत: 1.08 लाख करोड़ रुपए
ट्रेन की स्पीड: 350 किमी/घंटा
दूरी: 508 किमी, जो बुलेट ट्रेन से सिर्फ 3 घंटे में पूरी होगी (वर्तमान में 5–8 घंटे लगते हैं)।

टोक्यो में गवर्नरों से मुलाकात
शनिवार सुबह मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नरों से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य-प्रांत साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस पहल के तहत टेक्नोलॉजी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्टअप्स और SMEs में सहयोग पर चर्चा हुई।

अगला पड़ाव चीन
जापान यात्रा के बाद पीएम मोदी चीन रवाना होंगे। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com