अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 से ज्यादा यात्री हुए घायल 

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई है। 

Sep 20, 2025 - 12:42
 0
अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 से ज्यादा यात्री हुए घायल 
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दल्लीराजहरा थाने के शिकारीटोला के पास हुआ है। यहां रायपुर से बीजापुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, हादसे के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com