रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए

Aug 24, 2025 - 21:17
 0
रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए
यह समाचार सुनें
0:00
Powered by Aeternik

नई दिल्ली।
सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए नियुक्त किया है। अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।
केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अनीश दयाल सिंह सीआरपीएफ के डीजी रह चुके हैं। इससे पहले वह आईटीबीपी के भी महानिदेशक पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है। सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर्ड हुए थे।

Bhaskardoot Digital Desk www.bhaskardoot.com