अर्जुन की सगाई, सचिन तेंदुलकर के घर जल्द बजेगी शहनाई
लंदन से पढ़ी सानिया चंडोक से हुई सगाई
बिज़नेस और हॉस्पिटैलिटी वर्ल्ड से गहरा नाता
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के ‘गॉड’ सचिन तेंदुलकर के बेटे और उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी निजी ज़िंदगी का नया innings शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। इंटिमेट सेरेमनी में सिर्फ़ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। हालाँकि कपल ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘सचिन की होने वाली बहू’ के बारे में चर्चा तेज़ हो गई है।
सानिया चंडोक न सिर्फ़ एक नामी बिज़नेस फैमिली से आती हैं, बल्कि अपनी मेहनत से खुद की पहचान भी बनाई है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उनके दादा रवि घई मशहूर बिज़नेसमैन और फ़िल्ममेकर हैं। सानिया का परिवार होटल इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ का मालिक है।
फ़िल्मी और हॉस्पिटैलिटी बैकग्राउंड के बावजूद सानिया ने अपने फैमिली बिज़नेस से अलग रास्ता चुना। वह मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की संस्थापक और डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सेवाएं प्रदान करता है।
सानिया, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की बचपन की दोस्त हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 805 फॉलोअर्स हैं, जिनमें अर्जुन और सारा दोनों शामिल हैं।
अर्जुन तेंदुलकर, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने हरफनमौला खेल के लिए मशहूर अर्जुन की सगाई के साथ तेंदुलकर परिवार के लिए खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

